बरियारपुर: सदभावना फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन गोरखपुर में मैच पर कब्जा
मंगलवार को 3:00 महादेव उच्च विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे हैं सदभावना फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन गोरखपुर बनाम खगड़िया के बीच मैच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने खगड़िया को हराकर मैच पर अपना कब्जा किया। उद्घोषक का कार्य अमीर इस्लाम के द्वारा किया जा रहा था। निर्णायक के रूप में रजिया अहमद, सुब्रत गौतम,मनीष तथा मो सलाम थे। वही सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित थे