मिर्ज़ापुर: बरियाघाट पर उमर ओमर वैश्य और अग्रहरि समाज द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी, चाय, बिस्किट वितरित किया गया
मकर संक्रांति के अवसर पर बरियाघाट पर सामाजिक संस्थाओं ने खिचड़ी, चाय और बिस्कुट का स्टाल लगाकर वितरण किया। अग्रहरि समाज ने मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह के हाथों खिचड़ी वितरित कराया। जबकि उमर ओमर वैश्य की ओर से जिला अध्यक्ष बृजेश और महिला संगठनों की ओर से चाय, बिस्कुट व अन्य सामग्री वितरित की गई।