मिर्ज़ापुर: गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने बरियाघाट पर उमड़े श्रद्धालु, गरीबों में दान-पुण्य कर लिया आशीर्वाद
मकर संक्रांति के अवसर पर बरियाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने उमड़े थे। गंगा स्नान के बाद लोगों ने ब्राह्मण और गरीबों को दान पुण्य किया। गरीबों को पुराने वस्त्र, अनाज व अन्य सामग्री वितरित की। वहीँ ब्राह्मणों को सीधा और द्रव्य देकर आशीर्वाद लिया।