सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरारू में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे किया गया, जिसमें कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने और भेदभाव समाप्त करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कुष्ठ रोग के लक्षण, समय पर पहचान एवं उपचार की जानकारी दी।