सहार: कड़ाके की ठंड से सहार प्रखंड समेत जिला ठिठुर रहा, लोग घरों में दुबकने को मजबूर, अलाव जलाकर राहत ले रहे
सहार प्रखंड सहित पूरे जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और जरूरी कामों के अलावा बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।ठंड से राहत पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों और मोहल्लों में अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे हैं।