घोसी: खिरौटी मठ गांव में रिटायर्ड कर्मी के घर चोरी, प्रीत ने घोसी थाने में दी शिकायत
खिरौटी मठ गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा एक रिटायर्ड कर्मी के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी करने के बाद पीड़ित गृह स्वामी के द्वारा घोसी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। पीड़ित गृह स्वामी ने लिखित आवेदन में लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति चोरी होने की बात कही है।