विधायक करनैल सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प शकूरबस्ती के विधायक करनैल सिंह ने सेवा कार्यालय, ज्योति अपार्टमेंट में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।