कोलेबिरा। गुरुवार शाम 4 बजे पुतरी टोलीग्राम के पास फल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आईं। सौभाग्य से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। झामुमो नेता फिरोज अली व समाजसेवी अभिषेक प्रसाद ने घायलों का हालचाल लिया।