श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर झांकी गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस के इस कार्रवाई ने धंधेबाज शराब फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा करने का प्रयाश किया लेकिन आरोपी भाग निकला। मंगलवार की दोपहर दो बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर झांकी गांव में अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है।