कहरा: सहरसा: भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन के पास 4 करोड़ 31 लाख की चल-अचल संपत्ति
Kahara, Saharsa | Oct 22, 2025 सहरसा 75 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन ने सहरसा विधानसभा सीट से चौथी बार नामांकन दाखिल किया है। 51 वर्षीय डॉ. रंजन ने बीते 16 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए हलफनामे में अपनी और पत्नी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। हलफनामे के अनुसार, डॉ. रंजन के पास कुल 4 करोड़ 31 लाख 16 हजार 692 रुपये की चल-अचल संपत्ति है,