शाजापुर के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नैनावद के समीप एक कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो और कार में सवार तीन, कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तराना और लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी पांच घायलों को 108