जगाधरी: खारवन रोड पर काम पर जा रहे लड़के से दो बदमाशों ने सोने का लॉकेट छीना, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार को सुबह 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम की घटना है। जब लड़का काम पर जा रहा था तो दो लड़कों ने उससे पहले रास्ता पूछा बाद में उसके गले के सोने का लॉकेट छीन लिया। मोबाइल छीने की कोशिश की विरोध किया तो चाकू मार दिया। जिसके बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया मगर पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली।