जैतवारा में पानी पिलाने को लेकर विवाद में चला चाकू, एक युवक हुआ घायल; सतना जिला अस्पताल में इलाज जारी
जैतवारा के एक बगीचे में पंकज डोहर दोस्तो के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था । पंकज ने दोस्त राज डोहर से पानी पिलाने को कह दिया । अपमान मानते हुए राज पंकज से झगड़ने लगा, झगड़े में राज ने पंकज को चाकू मार दिया । बुधवार रात 10 बजे परिजन पंकज को सतना जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।