रामसनेही घाट: नई सड़क आवास पर दरियाबाद विधायक और राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
नई सड़क आवास पर दरियाबाद विधायक/ उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सुनी समस्याएं। समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। आज रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना है। दरियाबाद रामसनेहीघाट भिटरिया सहित क्षेत्र से दूर-दूर से लोग पहुंचे।