पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आदिम जनजातीय समूह के बीच चुनाव चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन ने उरांव भाषा में संकल्प पत्र का वितरण किया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती साहिला के दिशा निर्देश के आलोक में आदिम जनजातीय समूह के लोगो के बीच शरहुल बहा पर्व के अवसर पर स्वीप गतिविधिया अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया।आदिम जनजाति समूहों के मतदाताओ को चुनाव चौपाल के माध्यम से मतदान के महत्व, वोट की शक्ति के बारे में जागरूक किया गया।