पूर्णिया पूर्व: पीएम मोदी के आगमन को लेकर पूर्णिया में NDA की हुई बैठक आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने को लेकर हुई चर्चा
16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पूर्णिया आगमन को लेकर समस्त NDA कार्यकर्ताओं बैठक पूर्णिया उत्सव विवाह भवन में आयोजित की गयी। जिसमे NDA के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में उनके आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के विषय पर विमर्श किया। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का एक एक कार्यकर्ता और हरेक निवासी आदरणीय मोदी जी के आगमन को उत्सुक है।