बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन आज नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में शुरू हुआ। इसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों से करीब 1600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।