थावे: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस
थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के पांचवें दिन गोपालगंज जिले के अलावे सिवान में उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली। वही मंदिर की सुरक्षा में पुलिस फोर्स तैनात रही।