ब्यावर: बिना नंबर के डंपर और भारी वाहनों के खिलाफ विजयनगर की जनता का फूटा आक्रोश
Beawar, Ajmer | Nov 7, 2025 शुक्रवार को शाम 5:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर शहर में बिना नंबर प्लेट के दौड़ते बजरी डंपर और भारी वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इन वाहनों के आबादी क्षेत्र से बेखौफ होकर गुजरने और दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे को लेकर जम कर प्रदर्शन किया।