आरा: भोजपुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 80 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Jun 22, 2025 भोजपुर पुलिस द्वारा अभियान के तहत चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 80 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या के 02, हत्या के प्रयास के 01 तथा अन्य कांडों के अभियुक्त शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 05 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।