बिल्हौर-कटरा हाईवे पर शुक्रवार शाम को दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में एक अधेड़ और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान बस का एक शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ने पर बस के चालक और परिचालक ने दोनों से टूटे शीशे का मुआवजा मांगा, जिस पर दोनों उनसे भी उलझ गए।