बूंदी: चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने कोटा अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम परिवारजन प्रदर्शन करने पहुंचे कोतवाली
Bundi, Bundi | Sep 1, 2024 28 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर थाने व चुंगी नाके के बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल बंबोरी निवासी गिरधर गोपाल माली उम्र 32 साल की रविवार को कोटा एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव को लेकर बूंदी आने वाले थे तथा कोतवाली में हत्या की संभावना जताते हुए प्रदर्शन करने की तैयारी थी। जिसको पुलिस ने संभाल लिया।