पिपरा: हरिहरगंज कटैया मोड़ के पास आनंद मोटर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन
Pipra, Palamu | Mar 26, 2026 हरिहरगंज प्रखंड के कटैया मोड़ एनएच-139 स्थित आनंद मोटर्स के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार के शाम 4:00 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआइ के शाखा प्रबंधक अनिल भगत एवं एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया।