सुल्तानगंज थाना चौक के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बड़ी बस अचानक खराब होकर सड़क पर ही रुक गई। बायपास पर सड़क निर्माण को लेकर सभी वाहन मुख्य चौक से आ रहे और जा रहे हैं, ऐसे में बस के बीच सड़क पर खड़े हो जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सा