गोंडा: रिंग सेरेमनी में खाना खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार, बेटी के पिता ने नगर कोतवाली में दी तहरीर
Gonda, Gonda | Feb 17, 2025 पटेलनगर के अशोक जायसवाल की बेटी की रविवार को एक होटल में रिंग सेरेमनी थी। सोमवार 3 बजे अशोक जायसवाल ने बताया रिंग सेरेमनी में कैटरिंग का काम एक कैटर्स को दिए थे। खाना खाने के बाद लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी दस्त होने लगा सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया, ठीक होने पर सभी को घर लाया गया। उन्होंने बताया नगर कोतवाली में कैटर्स के विरुद्ध तहरीर दिए है।