श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ठुकरियासर की उत्तरादी रोही में किसान रतनाराम मेघवाल के बारानी खेत में बनी ढाणी में शुक्रवार शाम आग लग गई। रतनाराम ने बताया कि परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहें थे तभी अचानक ढाणी में आग लग गई। आग में 8 हजार रूपए नगदी, कपड़े, राशन और बर्तन जलकर खाख हो गए। आस पास पानी नहीं होने के कारण मिट्टी डालकर आग बुझाई गई। खेत पड़ौसी चेतन, मू