बदायूं: बदायूं के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंडिया इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Budaun, Budaun | Sep 14, 2025 बदायूं के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंडिया इंटर कालेज में रविवार 4 बजे के आसपास हिन्दी दिवस मनाया गया। ज्ञान की देवी माँ शारदे के समक्ष मुख्य अतिथि डा० इन्दु शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन नीलम आर्या ने किया। प्रधानाचार्या अमिता आलोक एवं विद्यालय लिपिक उदयन ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।