नगर के गढ़ हाईवे मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी के साथ मिलकर जरूरतमंदों को ऊनी कंबल बांटे। शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी राजा मलिक के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सहित अन्य समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने दर्जनों जरूरतमंदों को ऊनी कंबलों का वितरण किया। कोतवाल ने कहा कि सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।