सफीदों: बुड्ढा खेड़ा गांव में लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
Safidon, Jind | Apr 10, 2024 सफीदों के बुढा खेड़ा गांव में लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सफीदों पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बुड्ढा खेड़ा गांव निवासी सुनील व बलराज को लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।