मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र में चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में करौली निवासी रूपसिंह गुर्जर मगरमच्छ के हमले में लापता हैं।वो अपने बेटे व बहनोई संग यहां आए थे।शौच के लिए किनारे उतरते ही 3 मगरमच्छों ने उन पर हमला कर दिया और पानी में खींच ले गए।घटना के बाद पुलिस,एसडीआरएफ व वन विभाग लगातार खोज में जुटे हैं।प्रशासन ने नदी किनारे सतर्क रहने की अपील की है।