गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने ₹23250 की लावारिस अवैध विदेशी शराब जब्त की
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने लावारिस अवस्था में रखे विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत निगरानी के दौरान नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट के समीप 3 बैग को देखा गया।बैग की तलाशी के दौरान हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब को जब्त किया गया