बिल्सी नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में आज सोमवार को गणतंत्र दिवस से बड़ा ही धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया और देश के अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिल्सी नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर और अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने आज सोमवार सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया।