गोरखपुर: कोतवाली पुलिस ने दो अदद चाकू के साथ बक्शीपुर से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत आज कोतवाली थाना अंतर्गत बक्शीपुर चौकी इंचार्ज मनीष गिरी ने एक अभियुक्त हिमांशु चौहान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने दो अदद धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा कायम करके इसे अदालत में पेश किया।