रविवार 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडे पुरवा कमदा मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन द्वारा बताया गया कि वह शनिवार शाम को साग लेकर खेत से वापस आ रही थी जिन्हें अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।