रामसनेहीघाट कोतवाली अंतर्गत टांडा गांव में सियार के हमले से 14 वर्षीय किशोरी हुई घायल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। घटना आज रविवार की सुबह 11:00 की है।विनीता पुत्री गया प्रसाद उम्र करीब 14 वर्ष रविवार को खेत में घास काटने गई थी तभी झाड़ियों से निकले एक सियार ने हमला कर दिया और उसे काट लिया।