आरोन थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बीती रात को घर में सोए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। 27 दिसंबर को पुलिस ने बताया, व्यक्ति के बारे में सूचना मिली, मौके पर पहुंचे शव को आरोन सरकारी अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम कराया। व्यक्ति रात को खाना खाकर सोया था, सुबह मृत मिला है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।