हुज़ूर: भोपाल के अशोकागार्डन में अंडे के पैसे को लेकर विवाद, 3 बदमाशों ने ठेला लगाने वाले दंपति पर छुरी से हमला कर फरार
Huzur, Bhopal | Oct 19, 2024 भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में शुक्रवार देर रात अंडे के पैसे देने को लेकर विवाद हो गया, 3 बदमाश ठेला लगाने वाले दंपत्ति पर छुरी से हमला करके फरार हो गए। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है| वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा|