बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय विष्णुपुर के एक शिक्षक पवन कुमार सिंह (50) का सोमवार दोपहर स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।