मधेपुरा शहर के जयपालपट्टी चौक स्थित पियाजियो शोरूम गली से शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोर गली में खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक गली में खड़ी थी। वह कुछ देर के लिए अपना निजी काम करने चला गया था।