मिहींपुरवा: मिहींपुरवा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 108 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
मिहींपुरवा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कुल 108 युगल का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 103 जोड़े हिन्दू धर्म से तथा 5 जोड़े मुस्लिम धर्म से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पंहुचे विकास खण्ड मिहींपुरवा के 68 विकास खण्ड बलहा के 29 विकास खण्ड नवाबगंज के 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे । विधायक सरोज सोनकर ने पहुंचकर पुष्प वर्षा कर बधाई दी।