मिहींपुरवा: मोतीपुर थाना के हसुलिया पुल के निकट बोलेरो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मोतीपुर थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम 5:30 बजे हसुलिया पुल के निकट मझाव कॉलोनी निवासी धर्मराज पुत्र ननऊ मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे तेज रफ्तार बोलेरो यूपी 32 एनबी 8662 ने जोरदार टक्कर मार दी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।