मिहींपुरवा: मिहींपुरवा में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
मिहींपुरवा नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे अस्थाई रूप से टीन सेड एवं निर्धारित सीमा से लगे सामानों को हटवाकर निर्देशित कर बताया गया कि पुनः कोई भी व्यापारी दुकान के बाहर सामान लगाएगा तो कार्रवाई की जाएगी इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही।