चूरू: वार्ड 42 में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ
Churu, Churu | Mar 15, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 42 में रविवार को युवा टीम के द्वारा सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान इमाम अनीस खान ने दुआ करवाई और रोज़ा खुलवाया। उन्होंने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।