गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र से फरार चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सरूण कुमार मंडल ने बताया कि सकरवाड़ा गांव से मारपीट के एक मामले में उमा सिंह और प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।