हरदोई: कैसे गूगल मैप ने कार को पहुंचा दिया तालाब में, मौके पर पहुंचा पब्लिक एप, की पूरी तहकीकात, कार चालक ने भी बताई घटना
कोतवाली शहर क्षेत्र में गूगल मैप के भरोसे ड्राइविंग करना कार चालक को भारी पड़ गया। कार सवारों को गूगल ने तंग गलियों में गुजारते हुए एक तालाब में पहुंचा दिया,जहां गाड़ी दलदल में फंस गई और फिर उसमें आग लग गयी जिससे गाड़ी जलकर स्वाहा हो गयी। कार में बैठे लोग जैसे तैसे बाहर निकले।