साहेबपुर कमाल: श्रीनगर छर्रापट्टी ग्राम में मचा मातमी कोहराम,मृतक के परिजनों को सांत्वना देने हजारों की संख्या में लोग मौजूद दिखाई दिए
बीते रात्रि विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर वार्ड संख्या 9 में गोली मारकर ट्रिपल हत्या करने के मामले को लेकर,मृतक के आवास पर श्रीनगर छर्रापट्टी ग्राम में हजारों की संख्या में लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिखाई दिए। मृतक के परिजनों का इस घटना को लेकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया।