आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर परिसर में सोमवार को संस्थान का 136वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. वाईपीएस मालिक ने की। इस दौरान शोध कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।