डुमरांव: नया भोजपुर थाना परिसर में 9 शस्त्रों का किया गया सत्यापन, 27 जून तक चलेगा अभियान
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2025 शस्त्र सत्यापन अभियान के तहत बुधवार को नया भोजपुर थाना परिसर में 9 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर 21 से 27 जून तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया है। इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में नया भोजपुर के अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार मौजूद रहें।