त्रिवेदीगंज क्षेत्र अंतर्गत रौनी पंचायत के गोतवन पुरवा में मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई गई आग में 65 वर्षीय बुजुर्ग राम औतार केवट बेहोश होकर उसी आग में गिर गए और जिंदा जल गए। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है जब राम औतार केवट त्रिवेदीगंज से अपने घर गोतवन पुरवा लौट रहे थे। जब वे रौनी गांव के पास पहुंचे, तो मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।