पूरनपुर: टांडा छत्रपति नहर की पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति नहर की पुलिया के पास में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक सोनू पुत्र लेखराज बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव इकरा का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी।